Abua Awas Yojana Form PDF | अबुआ आवास योजना फॉर्म

क्या आप झारखंड राज्य की अबुआ आवास योजना के तहत पक्का घर बनवाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको इस योजना का आवेदन फॉर्म (Abua Awas Yojana Form) भरने की जरुरत पड़ेगी।

हमने इस फॉर्म का लिंक नीचे प्रदान किया है, जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं। फॉर्म भरने के बाद, आपको आवश्यक दस्तावेज़ की प्रति संलग्न करके इसे अपने नजदीकी पंचायत में आयोजित “आपकी सरकार, आपके द्वार” शिविर में जमा करना होगा।

अबुआ आवास योजना (AAY) सम्बंधित संक्षिप्त विवरण

योजना का नामअबुआ आवास योजना (Abua Awas Yojana – AAY)
शुरुआत की तारीख15 अगस्त 2023
पहली किस्त जारी होने की तारीख23 जनवरी 2024
लक्षित लाभार्थीवे ग्रामीण परिवार जिनके पास पक्का घर नहीं है
आर्थिक सहायताप्रति परिवार ₹2,00,000 (DBT के माध्यम से)
पात्रताऐसे ग्रामीण परिवार जिनके पास स्थायी घर नहीं है, तथा विशेष रूप से हाशिए पर रहने वाले समूह
योजना अवधि2023 – 2026 (लक्ष्य: 2026 तक पूर्णता)
उद्देश्यझारखंड के बेघर एवं कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराना


अबुआ आवास योजना क्या है?

अबुआ आवास योजना झारखंड राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई एक कल्याणकारी योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य उन गरीब परिवारों को पक्का घर प्रदान करना है, जो पहले से किसी सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं ले पाए हैं, विशेष रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत।

इस योजना के तहत, सरकार लाभार्थी को ₹2,00,000 (दो लाख रुपये) तक की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। यह राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाती है।

इस राशि से लाभार्थी अपने लिए 3 कमरे का पक्का मकान और एक रसोईघर बना सकता है। इसके अलावा, मनरेगा (MGNREGA) के तहत मजदूरी का भुगतान भी अलग से किया जाता है।

अबुआ आवास योजना के मुख्य लाभ और विशेषताएँ

आर्थिक सहायता:
सरकार लाभार्थी को ₹2,00,000 की आर्थिक सहायता प्रदान करती है, जो मकान निर्माण के लिए सामग्री और श्रम लागत को कवर करता है। हलाकि यहाँ राशि लावार्थियों को चार किश्तों में दी जाएगी। निचे क़िस्त सम्बंधित जानकारी दिए गए हैं।

सुरक्षित और टिकाऊ मकान:
इस योजना के तहत, लाभार्थी को अच्छी गुणवत्ता वाले 3 कमरे वाले मकान मिलते हैं, जिनमें उचित ढांचा और बुनियादी सुविधाएँ होती हैं।

जीवन स्तर में सुधार:
योजना के माध्यम से लाभार्थियों को सुरक्षित आश्रय मिलता है, जो उन परिवारों के लिए खास तौर पर फायदेमंद है जो असुरक्षित और अस्थायी घरों में रह रहे हैं।

प्राथमिकता प्राप्त परिवार:
यह योजना विशेष रूप से उन परिवारों को प्राथमिकता देती है, जो पिछड़े हुए समुदायों से आते हैं, जैसे कि आदिवासी परिवार, प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवार और बंधुआ मजदूर।

किस्तों का विवरण (Installment Breakdown)

कुल ₹2,00,000 की राशि लाभार्थी को निम्नलिखित चार किस्तों में दी जाती है:

किस्त (Installment)राशि (Amount)निर्माण स्तर (Construction Stage)
पहली किस्त₹30,000 (15%)स्वीकृति के बाद / प्लिंथ (नींव) तक
दूसरी किस्त₹50,000 (25%)लिंटल (Lintel) स्तर तक
तीसरी किस्त₹1,00,000 (50%)छत की ढलाई (Roof Casting)
चौथी किस्त₹20,000 (10%)घर पूरा होने पर (Finishing)
कुल योग₹2,00,000

अबुआ आवास योजना के लिए पात्रता

इस योजना के लिए आवेदन करने से पहले यह जानना जरूरी है कि आप इसके लिए पात्र हैं या नहीं। योजना के तहत आवेदन करने के लिए कुछ शर्तों का पालन करना अनिवार्य है।

पात्रता के मानदंड

  1. आवेदक को झारखंड राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  2. आवेदक या उसका परिवार कच्चे (मिट्टी या फूस से बने) घर में रह रहा हो या बेघर हो।
  3. आवेदक को प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) या अन्य राज्य स्तर की किसी योजना का लाभ नहीं मिलना चाहिए।

विशेष प्राथमिकता

  • इस योजना में निम्नलिखित श्रेणियों के परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी:
  • वे परिवार जिन्होंने अपना घर खो दिया है।
  • विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG) के परिवार।
  • प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवार।
  • कानूनी तौर पर रिहा किए गए बंधुआ मजदूर।

कौन अपात्र है?

कुछ लोग इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए अपात्र हैं। वे निम्नलिखित श्रेणियों में आते हैं:

  1. जिनके पास पहले से पक्का मकान है।
  2. जिनकी मासिक आय सरकार द्वारा निर्धारित सीमा से अधिक है।
  3. जिनके पास चार पहिया वाहन या 5 एकड़ से अधिक सिंचित भूमि है।
  4. जो सरकारी नौकरी में हैं या आयकर भरते हैं।

आवश्यक दस्तावेज़

अबुआ आवास योजना में आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी:

  1. स्थानीय निवासी प्रमाणपत्र
  2. जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  3. आय प्रमाणपत्र
  4. आधार कार्ड
  5. बैंक खाता विवरण
  6. मोबाइल नंबर

FAQs

अबुआ आवास योजना किन लोगों के लिए है?

यह योजना उन ग्रामीण परिवारों के लिए है जिनके पास पक्का घर नहीं है या जो बेघर हैं। विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह और आपदा-ग्रस्त परिवारों को प्राथमिकता दी जाती है।

इस योजना में कुल कितनी राशि मिलती है?

लाभार्थी को कुल ₹2,00,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो चार किस्तों में बैंक खाते में भेजी जाती है।

आवेदन करने के लिए किन दस्तावेज़ों की आवश्यकता होती है?

स्थानीय निवासी प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), आय प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और मोबाइल नंबर आवश्यक हैं।

आवेदन कहाँ जमा करना होता है?

फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेज़ों की प्रतियों के साथ इसे अपने पंचायत के “आपकी सरकार, आपके द्वार” शिविर में जमा करना होता है।

क्या प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने वाले इस योजना में पात्र हैं?

नहीं, यदि किसी परिवार को पहले से PMAY या किसी अन्य आवास योजना का लाभ मिला है, तो वे अबुआ आवास योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।

Leave a Comment